भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे उमड़ा जनसैलाब
अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं जगह-जगह कलश एवं शोभायात्राएं निकाली जा रही है। भगवान श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में नागरिकों ने बैंड बाजों के साथ भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे उमड़ा जनसैलाब
डाक्टर मनोज पाटनकर, विकास अग्रवाल, दीपक उइके, प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने बताया कि भव्य कलश एवं शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी निकालीं गई। और बताया कि शोभायात्रा नगर के सत्यनारायण मंदिर से विधिवत कलश ध्वजा पूजन के साथ कलश यात्रा का आरंभ हुआ ।
कलश व शोभायात्रा नगर विभिन्न वार्डो एवं गली मोहल्लों से निकाली गई जिसमे नगर वासियों द्वारा
जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में रामभक्तो द्वारा नृत्य कर झूमते हुऐ एक ही नारा एक ही राम जयश्रीराम जयश्रीराम के नारे लगाए
बाज़ार ढाना के बजरंग मंदिर पहुच कर सार्वजनिक हनुमान चालीसा आरती की गई और इसके पश्चात प्रसाद वितरण कर आगे की कार्यक्रम के बारे में बताते हुऐ प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी द्वार कहा गया की आज नगर पुरा भगवामय हुआ और दुर्गा चौक में आज राम नाम का भव्य कीर्तन में अयोजन किया जरहा है जिसके आप अपनी हाजरी अवश्य ही लगाए और आज से ही अपने घरों के सामने दीपक लगाएं और कल 22 जनवरी को
अपने अपने घरों के सामने रंगोली डाल कर साज सज्जा कर कल भव्य दिवाली के रूप में बनाए इसी के साथ मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होंगा उसे देखकर प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करे इसी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहां पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर साथ कार्यकम का समापन हुआ

Comments are closed.