जिला कतिया समाज संगठन के हुए चुनाव लक्ष्मण बने अध्यक्ष, राजकुमार बने सचिव
कोषाध्यक्ष राजेश तेम्रवाल सह कोषाध्यक्ष नितेश भुजवरे, संयोजक कमलेश राकसे प्रवक्ता सुखदेव ठाकरे मीडिया प्रभारी राजकुमार बारसे, संगठन महामंत्री प्रहलाद नागले, महामंत्री राजेश हनोते,
घोड़ाडोंगरी । नगर के भवानी मेरीज लान में आज जिला कतिया समाज संगठन के चुनाव के लिए जिले भर से समाज के सामाजिक बंधु एकत्रित हुए। जिसमें संगठन का चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई । जिले की 15 उप समितियां में से 12 समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद थे। समाज के वरिष्ठ लोगों ने तय किया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पदाधिकारी के चयन के लिए सभी उप समितियां का मार्गदर्शन लिया जाए। उप समितियां ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण भोरसे सलैया, सचिव राजकुमार भोरवंशी घोड़ाडोंगरी, कोषाध्यक्ष राजेश तेम्रवाल सह कोषाध्यक्ष नितेश भुजवरे, संयोजक कमलेश राकसे प्रवक्ता सुखदेव ठाकरे मीडिया प्रभारी राजकुमार बारसे, संगठन महामंत्री प्रहलाद नागले, महामंत्री राजेश हनोते,
O
उपाध्यक्ष संतोष तेम्रवाल, सुखलाल खंडेलवार, कैलाश बानसे ,चंद्रशेखर बारसे ,सह सचिन छविराम आरसे ,सुरेश चौहान रमेश नागवंशी मीडिया प्रभारी कृषणा नहलवंशी प्रवक्ता अशोक सिंगारे के नाम का प्रस्ताव रखा जैसे उपस्थित सामाजिक बन्धु द्वारा स्वीकृति प्रदान कर सर्वसम्मति से जिला कतिया समाज संगठन का गठन किया गया। समाज के वरिष्ठ श्री भिखारी लाल भुजवरे,श्री संतराम हनोते, नाथूराम राकसे, श्री मसुराल नागवंशी, रामपाल बोरसे जी, सिंधु आरसे रामनारायण भोरवंशी, शंकर लाल व कतिया समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद थे ।


Comments are closed.