हाल ही में घोड़ा डोंगरी सारणी मार्ग पर हुए एक एक्सीडेंट में घायल हुए स्कूटी सवार और तीन घायल बच्चों को सड़क पर तड़पता देख कोई मदद के लिए आगे नहीं आया और लोग इस घटना को लेकर मानवता शर्मसार हुई जैसी बातें करते रहे। इस भयानक दुर्घटना में स्कूटी चालक और एक बच्चे की मौत हो गई थी । वहीं दो बच्चे गंभीर अवस्था में नागपुर में भर्ती है। इस घटना में वीडियो बनाने और किसी के द्वारा मदद नहीं करने को लेकर भी क्षेत्र का नाम खराब हुआ ।आज गुरुवार को घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर एक एक्सीडेंट देखने में आया । जिसमें घायल पड़े व्यक्ति को कोई मदद नहीं मिल रही थी।
तभी वहां से निकल रहे सुयश सिंह पोपली गुल ने जब घायल को सड़क पर तड़पता देखा तो तुरंत ही अपना वाहन रोका और मदद की तो अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए । वह अपने वाहन से उसे लेकर हॉस्पीटल आ ही रहे थे। तभी एम्बुलेंस के पहुंचने पर घायल को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल रवाना किया गया।

Comments are closed.