पिछले वर्ष की फाइनल विजेता टीम हुई बाहर

इस रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने खासा आनंद उठाया ।

 

घोड़ाडोंगरी । सतपुड़ा मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रही है । आज हुये हाई वोल्टेज मुकाबले में पहला मुकाबला शिवा 11 सारणी वर्सेस रेड रोज शोभापुर के बीच हुआ । जिसमें टॉस जीतकर रेड रोज ने बल्लेबाजी की और 96 रन का लक्ष्य दिया । जिसमें शिवा विजय रही।

दूसरा मुकाबला महाकाल घोड़ाडोंगरी वर्सेस चोपना फाइटर के बीच हुआ। जिसमें चोपना ने टॉस जीतकर 91 का लक्ष्य दिया। महाकाल घोड़ाडोंगरी विजय रही।

क्वार्टर फाइनल मुकाबला शिवा सारणी और महाकाल घोड़ाडोंगरी के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर शिव ने बैटिंग करने का निर्णय लिया ।96 रन का लक्ष्य दिया। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में आखिरी ओवर में एक गेंद रहते महाकाल घोड़ाडोंगरी ने मुकाबला जीत लिया ।

इस रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने खासा आनंद उठाया । वहीं महाकाल घोड़ाडोंगरी की टीम कई वर्षों से इस मुकाबले में संघर्ष कर रही थी। लेकिन इस वर्ष उसे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पिछले वर्ष की विजेता रही टीम को हराने का मौका हासिल हो गया। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच टोनी रहे, दूसरे मैच में सचिन रहे और तीसरे मैच में महाकाल के सचिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि सुनील सरयाम ,राजेंद्र मालवीय दीपक उइके समिति के संरक्षक गोविंदा अग्रवाल संरक्षक समीर पाठक संरक्षक आनंद अग्रवाल

संरक्षक रूपेश साहू संरक्षक तीर्थराज माथनकर अख़लेश लजरस संरक्षक राकेश अग्रवाल रामदास उबनारे नरेंद्र चौकसे दीपक धोटे आशीष वागदरे विकास सोनी राजा खान रोहित चौहान सिद्धार्थ बिहारे शशांक सोनी बडू ठाकुर अमर ज्योति शिवेंद्र यस वसीम खान दिनेश अतुलकर कपूर वर्मा सुरेश भोरसे पीरु भलावी अमरज्योति आशु चोकिकर रोहित अग्रवाल आकाश वर्मा हर्ष चौकसे नयन खेतवाश उपस्थित थे।

Comments are closed.