घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि में हुई बारिश के कारण बिजली कंपनी की बल्ले बल्ले हो गई है विद्युत आपूर्ति सही नहीं होने के कारण किसान परेशान थे किसानों को अपने खेत में फसलों को पानी देने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी जिसको लेकर हाल ही में किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय घोड़ाडोंगरी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया था शुक्रवार रात्रि में हुई बारिश से किसानों को रवि की फसलों में पानी देने की समस्या ऊपर वाले ने हल कर दी है जिससे अब अब खेतों में पानी देने के लिए किसानों को बिजली की मोटरों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा इस बार यह दूसरी बार ऐसा हुआ है जब प्राकृतिक रूप से हुई बारिश ने किसानों के खेतों में पानी की समस्या हल कर दी और बिजली कंपनी को बिना बिजली का उपयोग किया किसान बिजली बिल का भुगतान कर चुके हैं।
क्रिकेट प्रतियोगिता पर फिरा पानी
घोड़ाडोंगरी में चल रही सतपुड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बारिश के कारण खटाई में पड़ गया है। बारिश से मैदान गीला होने के कारण आयोजकों को आज शनिवार का मैच रद्द करना पड़ा है संभावना जताई है कि अगर धूप नहीं निकली और फिर से बारिश हो गई तो मैच कितने दिन तक रद्द रहेगा इसके बारे में कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता जिससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा देखी जा रही है। वही आयोजको का कहना है कि कल रविवार तक प्रतियोगिता पुनः प्रारम्भ होगी। समिति की पूरी टीम मैदान के सुधार कार्य में लगी हुई है और पूरे प्रयास किया जा रहे हैं की प्रतियोगिता रविवार से पुनः प्रारंभ हो सके।

Comments are closed.