अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत की राज स्तरीय बैठक सात जनवरी को शहीद वीर मनीराम अहिरवार को किया आमंत्रित*
*
*भोपाल – अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत की राज स्तरीय बैठक भोपाल के प्रसिद्ध संत शिरोमणि रविदास मंदिर में विशेष बैठक श्री श्री 108 श्री संत निरंजन दास जी महाराज चेयरमैन अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय संत श्री सुखदेव जी महाराज के आदेशानुसार दिनांक 7 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक संत रविदास मंदिर जिंसी चौराहा भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित की जा रही है*।
*जिसमें प्रदेश भर के रविदासिया धर्म को मानने वाले नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थित होगी। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री माधो सिंह अहिरवार ने बताया है कि इस बैठक में प्रदेश भर के सभी प्रमुख लोगों को और सभी सेवादार व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में संगठन के द्वारा अनेक फैसले लिए जायेगें और रविदासिया समाज में जन्मे महापुरुषों को अभी तक की सरकार ने जो अनदेखी की है। इस सम्बंधित आवश्यक चर्चा की जायेगी। तथा विचार विमर्श कर हमारे महापुरुषों, गुरुओं, सेनानियों जैसे महापुरुषों को सरकार सम्मान प्रदान करें। इसके साथ ही श्री
माधो सिंह अहिरवार ने अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार को निमंत्रण पत्र भेजते हुए बताया है कि हमारे समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर मनीराम अहिरवार जी हुये है। जिनकी सरकार ने अभी तक अनदेखी कर सम्मान से वंचित रखा गया है। चूंकि कोई संगठनों के द्वारा या सामाजिक प्रबुद्ध लोगों के द्वारा सरकार में आवाज नही उठाई और न ही इस समाज से विधायक, सांसद और मंत्रीयों ने शहीद वीर मनीराम जी के योगदान को सरकार में नहीं उठाने से सम्मानित होने से वंचित होना पड़ा है। देश का रविदासिया समाज संगठन जो कि
न सिर्फ भारत में है बल्कि विश्व भर में है जिसके माध्यम से शहीद की यादगार में उनके जन्म स्थान पर भवन , स्मारक, मूर्ति लगवाने और राजधानी भोपाल में उनके नाम पर विशाल भवन की मांग की जायेगी। भवन में सामाजिक गतिविधियों और सामाजिक कल्याण के कार्य होगें जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए इतिहासिक साबित होगा। बैठक के आमंत्रण मिलने पर शूरवीर मनीराम अहिरवार जी का परिवार ने अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन जैसे सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए
आशा की है कि उक्त बैठक के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार से शहीद को योग्य सम्मान व उनके परिवार के जो सुविधायें जो सरकार द्वारा देय है वह सभी दी जाये। शहीद परिवार लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अनेकों संगठन आगे आकर इस आंदोलन में सहयोग कर रहे है। विशेष रूप से पत्रकार साथीगण अपने समाचार पत्र, सोशल मीडिया व अन्य प्रकार के सभी मीडिया बन्धुओं का सहयोग शहीद परिवार के लिए करना उन सभी का योगदान अतुलनीय और इतिहास में सदैव याद रखा जायेगा*







