परासिया :- बिजली के उत्पादन को लेकर डब्लू.सी.एल. प्लोटिंग सोलर पावर प्लांट डालने की योजना
पर कार्य कर रहा है, इसको लेकर निरीक्षण करने सी.एम.डी. मनोज कुमार एवं निर्देशक तकनीकि जे. पी. द्विवेदी महाप्रबधंक पेंच, निर्मल कुमार क्षेत्रीय सर्वेक्षण अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने पेंच क्षेत्र की खदानों का निरीक्षण किया | डब्लू.सी.एल. अधिकारियों ने पेंच क्षेत्र अन्तर्गत, शिवपुरी, सेठिया, छिन्दा, रावनवाड़ा, बड़कुही ओपन कास्टों का निरीक्षण कर पेंच अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि बंद पड़ी ओपन कास्ट खदानों में वर्षा का पानी जमा हुआ है, इस पानी एवं खदानों का उपयोग कर बिजली उत्पादन करने पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे बिजली का उत्पादन किया जा सके, वहीं कुछ बंद पड़ी ओपन कास्टों को पुनः प्रारम्भ कर कोयला उत्पादन बढ़ाने की भी योजना डब्लू. सी. एल. अधिकारियों ने बनाई है | ओपन कास्ट शिवपुरी विगत चार वर्षों से बन्द पड़ी है, छिन्दा ओपन कास्ट को भी शीघ्र चालू करने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है, इन ओपन कास्टों में उत्पादन प्रारम्भ होने से पेंच क्षेत्र का उत्पादन बढ़ेगा | छिन्दा ओपन कास्ट आरंभ किऐ जाने ब्रिज निर्माण का कार्य भी किया जा चुका है, क्षेत्र में अनेक ओपन कास्ट में उत्पादन करने के बाद खदाने बंद होने से इनमें भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है, इस पानी का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जा सकता है, इसी प्रयोजन से अधिकारियों ने बंद ओपन कास्ट का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया |
कन्हान पेंच होंगे एक:- पेंच एवं कन्हान एरिया में लगातार बंद होती खदानों से क्षेत्र का दायरा
सिमट कर रह गया है पेंच एवं कन्हान एरिया को एक किये जाने की योजना भी डब्लू. सी. एल. में लंबित है, सी.एम.डी. के इस दौरे को पेंच कन्हान के मर्ज करने की प्रक्रिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अधिकारिक रूप से न ही मजदूर संगठन न ही वरिष्ठ अधिकारी इस पर कुछ कर रहे हैं, लेकिन परिस्थिति यही दर्शा रही है कि अगले कुछ समय में कन्हान जी.एम. का रिटार्यमेंट होना है जिसके बाद नए जी. एम. की पोस्टिंग न करते हुए कन्हान एरिया का पेंच एरिया में विलय कर दिया जा सकता है, कन्हान में भी सीमित खदाने संचालित है नए प्रोजेक्ट पर कोई योजना क्रियान्वित नहीं है, पेंच में बंद छिन्दा एवं शिवपुरी ओपन कास्ट में पुनः उत्पादन किया जाना है, इसको लेकर पेंच दौरे पर आए सी. एम. डी. मनोज कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है, प्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाए जाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई है | इस दौरे से पेंच कन्हान के मर्ज किए जाने की प्रक्रिया को भी बल मिल रहा है, हांलाकि अधिकारिक रूप से इस मामले पर प्रबंधन कुछ स्पष्ट नहीं कर रहा है |







