स्मारक भोपाल में बनना चाहिए जन्म भूमि पर भी इतिहासक काम हो

*

भोपाल। मध्यप्रदेश रविदासिया धर्म संगठन के अध्यक्ष श्री मानव सिंह अहिरवार ने बताया कि मध्यप्रदेश के महान क्रांतिकारी वीर मनीराम अहिरवार जी को हमारे संगठन में भोपाल की विधानसभा बैरसिया में समाज की महापंचायत आयोजन के अवसर पर शूरवीर मनीराम अहिरवार जी की फोटो की झांकी सजा कर उनके सुपौत श्री मूलचंद मेधोनिया का सम्मान दिया और महासभा के माध्यम से वीर मनीराम अहिरवार जी को राष्ट्रीय स्तर पर संमानित करने की पहल करने के लिए समूचा रविदासिया संगठन तैयार है।

रविदासिया धर्म संगठन और सामाजिक संगठनों, विभिन्न महासभा के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। आगे मध्यप्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की जायेगी।

शहीद सुपौत मूलचंद मेधोनिया ने रविदासिया धर्म संगठन और सभी सामाजिक संगठनों के जबादार सरोकार का सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूरा शहीद परिवार हमेशा सभी सामाजिक संगठनों के प्रति सम्मान व आभारी रहेंगे।

भोपाल में समाज ज्यादा रहता है और जन्म स्थल पर भी बनना चाहिए मेरी राय से तो उनके नाम से एक जिला एक स्कूल और आने वाले पाठ्यक्रम में इनके द्वारा किए गए कार्यों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्कूलों में पढ़ने का काम करना चाहिए अगर समाज में एकता रही और हम सब एक रहे तुझे काम बहुत आसानी से हम कर सकते हैं चाहे हम किसी भी दल में रहे किसी भी संगठन में रहे जब बात आती है हमारे समाज के महापुरुषों को मान सम्मान दिलाने की तो हम सबको एक होकर आगे आना चाहिए आप सभी 7 जनवरी को कार्यक्रम में आकर हम सब इस विषय पर चर्चा करें वर्तमान सरकार राज्य हो केंद्र दोनों को ज्ञापन देने का एवं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को इन सब कार्यों के लिए जानकारी देने का काम हम सब मिलकर करेंगे ।