प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को ग्राम, नगर मोहल्लों, कॉलोनी में

मनोज गढ़वाल

 

परासिया :- प्रभु राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चला है, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे विश्व में मनाया जाऐगा, इस अवसर पर पूरा भू मडंल दीपों से जगमग होगा दुनिया भर में वसे भारत वासी प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मनाने आतूर तो हैं ही भारत वासी भी इसे आलोकिक, विस्मयकारी बनाने प्राण प्रण से जुटे हुए हैं, अध्यात्म के प्रति भारत वासियों की आस्था जग जाहिर है, दुनिया भर में बसे भारतीयों ने अपने-अपने मंदिरों में इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मनाने तैयारियाँ शुरू कर रखी है, 22 जनवरी 2024 अयोध्या नगरी जहाँ दीपों से जगमग होगी पूरा भारत दीप प्रकाश से रौशन होगा भारत की धरती में विश्व भर के विभिन्न ऋषि साधू संतों का डेरा होगा साथ ही विश्व के अनेकों वी.वी.आई.पी. अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मेंशामिल होंगे |

इस अविस्मयकारी क्षण का पूरा विश्व धर्म लाभ अर्जित कर सके इसके लिए कार्यक्रम को सभी मीडिया चैनलों के अलावा अन्य माध्यमों से भी सीधा प्रसारण किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है । कार्यक्रम की भव्यता के लिए राम मंदिर ट्रस्ट योजना वृध्द रूप से लगी हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूरे भारत में गृह सम्पर्क अभियान चलाते हुए घरों घर निमत्रण दिया जाना है, जिसमें पूजित अक्षत पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र लेकर प्रत्येक घरों में सम्पर्क किया जाना सुनिश्चित है | प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को ग्राम, नगर मोहल्लों, कॉलोनी में स्थित देवालयों में रामभक्त एकत्र होकर भजन कीर्तन करेंगे साथ ही मंदिरों में बड़े पर्दे पर अयोध्या में आयोजित महोत्सव का सीधा प्रसारण देख सकेंगे | इस अध्यात्मिक विशाल महोत्सव कार्यक्रम को हर एक भारतीयों का यादगार पल बनाने के लिए विश्व भर के

मंदिरों को सजाया जाएगा, शंख ध्वनि, घंटानाद, पूजन, प्रसाद वितरण, महामंत्र का सामूहिक जाप, हनुमान चालीसा पाठ सुन्दर काण्ड, राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ दुनिया भर के मंदिरों में होगा, अपने-अपने घरों में भगवा पताका लगाकर सनातनी, इस दौरान सामूहिक उपवास भी रखेंगे, महोत्सव के दिन सूर्यास्त के उपरांत घरों में दीप प्रज्जवलन किया जाना है, सम्पूर्ण भू मडंल प्रकाशमय होकर राम लला का दीपोत्सव के

समान स्वागत करेंगे, मात्र हिन्दु समाज ही नहीं अपितू समसरता का संदेश दिए जाने सभी जाति धर्म पंत समुदाय को इसमें सहभागिता निभाने अपील की गई है, जिससे यह महोत्सव ऐतेहासिक विश्व महोत्सव का रूप ले सके, इसके लिए प्राण प्रण से प्रयास योजना वृध्द किए जा रहे हैं ।