जबलपुर।
19 दिसंबर 2023 को गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने जबलपुर कलेक्टर श्री सौरभ के सुमन जी से भेंट की। गोंडवाना राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के निर्माणाधीन स्थल और उसे पर हो रही कमियों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कलेक्टर जबलपुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए उनसे अनुरोध किया की गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर लगातार वर्ष 1980 से राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की शहादत दिवस मनाने से लेकर उनकी प्रतिमा स्थापना तथा को लेकर अनेकों आंदोलन करे। वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री ओंकार सिंह मरकाम के माध्यम से तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के जी के द्वारा जमीन का आवंटन हुआ था जिस पर वन विभाग काबिज था । गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ द्वारा आदिवासी संस्कृति के अनुसार संग्रहालय, पुस्तकालय ,प्रवेश द्वार ,बावनगढ़ का कीर्ति स्तंभ
आदि के संबंध में माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाहजीऔर केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी को 2021 में ज्ञापन का सोंपा गया कि उक्त के अनुसार कार्रवाई हो । इसी के प्रति उत्तर में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने पत्र क्रमांक सं.23/64/2021-एम-1 दिनांक 29/12/2021 में स्वीकार करते हुए किशोरीलाल भलावी, संभागीय अध्यक्ष गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर से प्रस्ताव मांगा था किंतु भारत सरकार ने इंटेक नामक कंपनी को कार्य दे दिया । स्मारक स्थल का कार्य आदिवासी संस्कृति के हिसाब से नहीं करने के कारण कलेक्टर को अवगत कराया गया और उन्हें यह भी
अवगत कराया गया कि आदिवासी की जनभावनाओं और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया तो आदिवासी समाज आक्रोशित होकर आंदोलन की राह पर जा सकता है जिससे तत्कालीन सरकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है ।पत्र के माध्यम से कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि भारत शासन और राज्य शासन तक गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर का ज्ञापन पहुंचाया जाए और उसी अनुसार कार्यवाही की जाए
प्रतिनिधि मंडल में संभागीय अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी , जिला अध्यक्ष नेम सिंह मरकाम ,सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी ,कार्यवाहक अध्यक्ष झारिया,एड.बालकृष्ण चौधरी, परिसंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कापसे, डीएल कोर्चे, गया प्रसाद धुर्वे,राजू चौधरी आदि उपस्थित रहे ।







