शासकीय माध्यमिक विद्यालय ओडपुरा में डाँ अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि*

मूलचंद मेधोनिया

*ग्वालियर दिनांक 06 दिसम्बर – गरीब ,शोषित, पीडितों के मसीहा एवं महिलाओं को अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब डाँ भीमराव अम्बेडकर जी के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय ओडपुरा मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब डाँ अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर श्री लक्ष्मी नारायण जाटव जिलाध्यक्ष अजाक विकास संघ ग्वालियर एवं विद्यालय के प्रभारी श्री राकेश धाकड द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा सभी शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर अजाक विकास संघ के जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब डाँ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष से हमेशा प्रेरणा लेना चाहिए ।बाबा साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन में

समाज के शोषित, पीडित ,गरीबों एवं महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए बिता दिया ।वे हमेशा शिक्षा, समानता ,न्याय को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुचाने के लिए संघर्ष करते रहे ।उनके संघर्षों की बदौलत ही आज हम सबके जीवन स्तर में सुधार हुआ है इसके लिए हम हमेशा बाबा साहब के ऋणी रहेंगे।इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण जाटव, राकेश धाकड़
सतीस प्रजापति, बाबूलाल मांझी ,अजय थौराट ,रजनी वर्मा, मीरा पाल एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।