विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले कल विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल जारी किए गए। हालांकि, मतगणना के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 140 से 162 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिल रही हैं। रिपब्लिक भारत का सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-चाणक्य ने भाजपा को 151 सीटें दी, जबकि कांग्रेस को 74 सीटें दी हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक, भाजपा को 105-117 और
कांग्रेस को 109-125 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के मुताबिक, भाजपा को 140-159 सीटें और कांग्रेस को 70-89 सीटें मिलने का अनुमान है। दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 95-115 और कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट और ’जन की बात’ के एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। वहीँ, सी वोटर के अनुसार भाजपा को 88-112 और कांग्रेस को 113-137 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।







