सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 11 नवंबर को घोड़ाडोंगरी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करेंगे यह आयोजन दोपहर 1:00 बजे होगा जिसके लिए अभी घोड़ाडोंगरी विधानसभा में स्थान चयनित होना बाकी है । घोड़ा डोंगरी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा होने की संभावनाओं के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है ।







