पंचकोशी यात्रा का समापन

पीपरी/ सीतामाता जयंती माता पंचकोशी यात्रा का समापन आज पीपरी नगर में शिव मंदिर,नर्मदा मंदिर, सीतामंदिर में पूजन पाठ कर व मंदिर पर धवज चढाकार कर हुआ , दशहरे के एक दिन बाद शुरू हुई पांच दिवसी पंचकोशी यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत सत्कार और ठहरने रुकने की व्यवस्था हुई, इस यात्रा का यह 34 वा वर्ष रहा, समापन के अवसर पर सनातन विचार मंच पर स्तिथ नर्मदा मंदिर परिसर पर सभी यात्रियों की भोजन की व्यवस्था गुप्ता परिवार पीपरी एवं सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा की गई, ब्रह्मलीन संत रविंद्र भारती द्वारा इस यात्रा की शुरुआत की गई थी,, इस वर्ष ध्वज लेकर बनवारीलाल शर्मा यात्रा में चल रहे थे ।

और 13 वर्ष की बालिका कार्तिका यादव से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग भी इस यात्रा मे शामिल हुवे, साथ ही यात्रा में शिरोमणि बाई जोशी खरगोन बामंडी 70 वर्षीय लगभग 10 वर्षों से इस यात्रा में सम्मिलित हो रही है एवं प्रतिदिन भजन, पूजन, कीर्तन महिलाओं के साथ बैठकर कर रही है ,उन्होंने बताया कि 5 दिन जीवन के अति आनंदमई गुजरते हैं मां नर्मदा की कृपा आप हम सब पर बनी रहती मैय्या के आशीर्वाद से ही सभी यात्रियों की यात्रा निर्विध्न संपन्न हुई ।