प्रदेश में विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से कराने के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियां लगातार कार्रवाइयां कर रही हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 9 से 24 अक्टूबर तक एसएसटी और पुलिस जैसी एनफोर्समेंट एजेंसियां ने प्रदेश में 133 करोड़, 88 लाख, 77 हजार 215 रुपए संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें 14 करोड़, 77 लाख, 26 हजार रुपए से अधिक की नकदी, 23 करोड़, 93 लाख, 68 हजार रुपए से अधकि की अवैध शराब, 9 करोड़, 30 लाख 1 हजार रुपए से ज्यादा के नशीले पदार्थ, 51 करोड़, 77 लाख, 97 हजार रुपए से ज्यादा के सोना-चांदी/ज्वेलरी तथा 34 करोड़, 36 लाख, 83 हजार रुपए से अधिक की अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं।







