कांग्रेस ने चार विधानसभा सीटों से बदले प्रत्याशी

जितेन्द्र निगम चिचोली

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में इन दिनों कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बदलने के मामले में चर्चाओं में छाई हुई है हाल ही में जारी सूची में कांग्रेस  ने चार विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी बदलकर नई सूची जारी की है

कांग्रेस ने आज प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने 4 उम्मीदवार बदल दिए। कांग्रेस ने आज जिन सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं उनमें मुरैना की सुमावली सीट है जहां पर अजब सिंह कुशवाहा विधायक को पुनः प्रत्याशी बना दिया गया है। पहले यहां कुलदीप सिंह सिकरवार को उतारा गया था। इसी तरह उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा सीट पर विधायक मुरली मोरवाल को फिर टिकट देने का फैसला किया गया है। पूर्व में यहां से राजेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया था। होशंगाबाद की पिपरिया सीट से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दे दिया गया है उन्हें पूर्व में घोषित गुरु चरण खरे का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह जावरा विधानसभा सीट से हिम्मत श्रीमाल के स्थान पर पार्टी ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।