मोदी आज एमपी में

पीएम मोदी का 21 अक्टूबर को ग्वालियर दौरा, सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय यात्रा पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह ने बताया कि यह समारोह कल शाम प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री करीब 2 घंटे तक यहां रहेंगे । प्रधानमंत्री स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के नवाचारों को प्रदर्शनी के ज़रिए देंखेंगे। साथ ही वर्षभर अलग क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। समारोह के दूसरे दिन 22 अक्टूबर को पूर्व छात्रों के लिए भी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए पूर्व छात्र भाग लेंगे।