सरकारी कागजों में मृत घोषित हुई एक महिला को वार्ड पार्षद के प्रयासों से जीवित हो गई । मामला घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 1 का है यहां के वार्ड पार्षद मुकेश मेश्राम की सजगता के कारण वर्षों से कागजों में मृत महिला आखिरकार जीवित घोषित हो गई। पार्षद मुकेश मेश्राम ने बताया कि उनके वार्ड क्रमांक 1 की महिला माया सोलंकी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सोलंकी की समग्र आईडी रिकॉर्ड से डिलीट होने के साथ-साथ रिकॉर्ड में महिला का नाम स्वर्गीय माया सोलंकी लिखा आ रहा था ।
जिसकी जानकारी उनके संज्ञान में आने के बाद मुकेश मेश्राम ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की और नगर परिषद कार्यालय में भी इस मामले के बारे में अवगत कराते हुए कार्यवाही प्रारंभ कराई। मुकेश मेश्राम की सजगता के कारण माया सोलंकी की डिलीट हुई समग्र आईडी रिकवर हो गई और उनके नाम के आगे लगा स्वर्गीय माया सोलंकी भी हट गया।
पार्षद के प्रयासों से एक महिला जो त्रुटि वस जीवित होते हुए कागजों में मृत घोषित हो गई थी । वह वापस कागजों में भी जीवित हो गई। वहीं मुकेश मेश्राम ने मांग की है कि महिला माया सोलंकी को विधवा पेंशन मिलती है उसे प्रारंभ कराया जाए और त्रुटि वस जितने वर्ष आईडी डिलीट रही। इस बीच जो पेंशन राशि का हितग्राही को नुकसान हुआ है वह भी उसे दी जाए।








