पीपरी /नगर सहित पूरे क्षेत्र में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, पीपरी में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पंडित राहुल अगनहोत्री के सानिध्य में प्रतिदिन पूजन पाठ किया जा रहा है ,भव्य आकर्षक पंडाल सजाकर मां की आराधना की जा रही है। प्रतिदिन महा आरती कर
रतजगा किया जा रहा है, साथ ही नगर में अन्य 3 जगह और भी मां अंबे की प्रतिमा की स्थापना की गई है, सभी जगह प्रतिदिन बालिकाएं गरबे अलग-अलग तरह से कर रही हैं, सभी में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह है, सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव
समिति के सदस्य सुमित गुप्ता,देवराज गोले, मालसूर सूर्यवंशी,महेंद्र पाटीदार,पूनमचंद्र सूर्यवंशी, जसवंत पंवार,हरी प्रजापत,जितेंद्र प्रजापत,मुकेश शर्मा,अंकित महाजन,रूपेश मेहता,अनूप राजपूत,सागर,संजय नकुम,शुभम पुरोहित, राधेश्याम टेंट,काना दांगी, श्रवण जाट ,आनंद चावडा , सोनू सूर्यवंशी,हरीश सूर्यवंशी,दीपेश गोले,पवन गोले,रितेश सूर्यवंशी, नतीश्क पाटीदार,पलिया राठौर, आदि ने बताया की बुधवार,
गुरुवार , गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, सप्तमी के दिन 500 दीपक से महा आरती कर 56 भोग लगाया जाएगा। हअष्टमी के दिन हवन होगा और नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।







