भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर, भौरा घोड़ाडोंगरी, चिचोली,पाढर क्षेत्र के पहुंचे पत्रकारों का स्वागत भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके ने तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया ।
इस अवसर पर पत्रकारों ने पूछा कि आपको क्या लगता है क्या आप चुनाव जीतेंगी। तो गंगा उइके ने कहा कि अकेले रहती तो नहीं कर पाती मुझे लगता है की कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। जनता का स्नेह मिल रहा है । आपके और जनता की आवाज पर पार्टी ने मुझे टिकट दिया है। आप पत्रकार जनता की आवाज हो जो लोगों के बात ऊपर तक पहुंचाते हैं।
गुरुजी की वजह से जो स्नेह मिलता है वह बना रहे । जब उनको टिकट मिली थी तब भी इतने लोगों ने खुशी व्यक्त नहीं की। अब जो लोग नहीं आ पा रहे हैं वह फोन पर बधाई देते हैं तो खुशी के साथ विश्वास पड़ता है कि क्षेत्र की जनता मेरे साथ है मैं अकेली नहीं हूं ।
जब उनसे पूछा गया कि आपका एजेंडा क्या है तो उन्होंने बताया कि गुरुजी( सज्जन सिंह जी) के अधूरे कार्यों को पूरा करना और कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता और लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगी। घोड़ाडोंगरी, शाहपुर ,भौरा, चिचोली रानीपुर ,पाढर क्षेत्र की समस्याओं को जनता के साथ मिलकर हल करूंगी।
लोगों के सुझाव पर कार्य करूंगी। पेयजल की समस्या और गांव की सड़क पक्की हो इसके साथ ही गांव और जनता के विकास के लिए कार्य करने का लक्ष्य लेकर वह चुनाव लड़ रही है।







