: विगत रात्रि में पद यात्रा भौंरा पहुंची जहाँ ग्रामीणजनों द्वारा पद यात्रा का सभी साथियों सहित स्वागत सत्कार किया गया। तथा रात्रि विश्राम ग्राम के अतिथि भवन में किया।
यात्रा दिनांक 03/10/2023 को प्रातः 04 बजे केसला के लिए प्रस्थान की, सुबह 08 बजे पद यात्रा केसला पहुंची जहाँ न्याय पद यात्रा का ग्रामीणजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया व यात्रा तवानगर इटारसी की ओर आगे बढ़ी ।
पद यात्रा तवानगर पहुंची जहाँ तवा रिसोर्ट मै कर्मचारीगण द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया।
तवानगर से न्याय पद यात्रा पथरोटा पहुंची जहाँ नगरवासियों ने और यूथ कांग्रेस ने न्याय पद यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया।
*_पथरोटा में न्याय पद यात्रा के साथ विशाल जनसैलाब शामिल हुआ_* जगह जगह स्वागत सत्कार होते हुए यात्रा इटारसी पहुंची जहाँ पद यात्रा का विजय स्तम्भ एवं नगर में जगह जगह यात्रा का स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गयी।
*यात्रा को मिल रहा भारी जन समर्थन*
न्याय पद यात्रा आज दिनांक 3/10/23 को पद यात्रा जब पथरोटा पहुंची तो साई मंदिर में संत रैदास यूथ क्लब द्वारा सभी पद यात्रियों का स्वागत किया गया, तथा स्वल्पाहार स्वरूप फलों का वितरण किया गया। पद यात्रा इटारसी लगभाग 2:00 बजे पहुंची जहाँ विभिन्न सामाजिक संगठन व कांग्रेस पार्टी के समर्थक भी पद यात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा इटारसी में प्रवेश करते ही जगह जगह स्वागत हेतु लोग खड़े थे। पदयात्रा जय स्तंभ चौक पहुंची जहां मल्यार्पण व स्वागत के बाद पदयात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पहुंची जहां पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व गांधी जी अमर रहे के नारे लगाये, साथ ही उपस्तिथजनों के साथ निशा बांगरे ने *रघुपति राघव राजा राम* भजन गया भजन गाया।
भजन गायन के बाद कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष गजानंद तिवारी व कांग्रेस नगर अध्यक्ष मयूर जयसवाल, संतोष बामने, जिला महामन्त्री अनुसुचित जाति जनजति महेंद्र बरखने जी, मुन्ना भाई सिद्दीकी पार्षद एवं विभिन्न सामाजिक संगठन भारतीय बौद्ध महासभा, जयस, गोंडवाना छात्र संघ, वाल्मिकी समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने निशा बांगरे के समर्थन में मंच से अपने विचार रखे एवं शिवराज सरकार में महिला एवं दलितों, आदिवासियों के ऊपर हो रहे अत्याचार भेदभाव का विरोध किया।
इसके बाद यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए नर्मदापुरम की ओर बढ़ी रास्ते में सड़क किनारे रहने वाले लोहार समाज के भाई बहनों से लंबी चर्चा हुई जहां महिलाओं ने निशा बांगरे को बताया कि हम लोग शिवराज मामा की योजना से कोई लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इसके बाद यात्रा नर्मदापुरम मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ी यहां इटारसी शहर से कुछ दूरी पर अध्यक्ष जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री सुधीर पटेल एवं उनके साथियों द्वारा निशा बांगरे व पदयात्रा का स्वागत किया गया इसके बाद यात्रा नर्मदापुरम के लिए रवाना हो गई।







