स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया आयोजन का शुभारंभ आयुर्वेद के देवता

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

  • बांगरदा(खरगोन) विकासखंड बड़वाह के ग्राम बागोद में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया आयोजन का शुभारंभ आयुर्वेद के देवता धनवंतरी का पूजन कर किया गया आयोजन को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री सिसोदिया ने स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य एवं स्वास्थ्य विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी।
    क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि अशोक जैन में ग्राम बागोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं से अवगत कराया एवं पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की व्यवस्था की मांग की।
    इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री सिसोदिया ने अवगत कराया की शासन द्वारा समस्त अटैचमेंट संबंधी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। एवं यहां पदस्थ कर्मचारी शीघ्र ही अपनी सेवाएं स्वास्थ्य केंद्र बागोद में देंगे। अन्यथा उनके विरुद्ध विभाग स्तर पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। आपने बताया कि सरकार

द्वारा आयुष्मान कार्ड सर्वोच्च प्राथमिकता से बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भूमिका की आवश्यकता है। अतः सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने वार्ड अपने ग्राम एवं अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड बनवाने हेतु प्रयास करें। आपने एक विशेष योजना की जानकारी देते बताया कि जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड बन जाएंगे उन पंचायतो को शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जाएगा एवं पुरस्कार दिया जाएगा।

स्वास्थ शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर पंजीकृत मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा किया गया। एवं जीवन रक्षक दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी खरगोन श्री सिसोदिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी खरगोन, विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र मिमरोट समस्त आशा कार्यकर्ता, समस्त एएनएम एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे।