26 करोड़ यादवों का नेतृत्व करने वाला संगठन राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय इंजीनियर पवन यादव जी ने संयुक्त प्रैस वार्ता के माध्यम से मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर वार्ता करते हुए श्री यादव जी ने बताया कि राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना एक गैर राजनीतिक संगठन है जो किसी भी राजनीतिक पार्टी दालों का विरोध या समर्थन नहीं करती है सिर्फ सामाजिक एवं राष्ट्रवाद की भावना से गतिशील होकर यादव समाज के एवं राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ ही समाज के शैक्षणिक,आर्थिक एवं राजनीतिक पहलु के विकास हेतु वचनबद्ध है जो की संपूर्ण भारत में यादव समाज का सबसे बड़ा सक्रिय मजबूत संगठन है आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रकाश डालते हुए यदुवंशम् सेना सुप्रीमो श्री यादव जी ने बताया कि मध्य प्रदेश में
राजनेतिक केंद्रीय पार्टीयां प्रदेश के सभी विधानसभाओं से प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है जिसमें यादव समाज को दरकिनार कर रही है जबकि केंद्रीय राजनीतिक पार्टियों में ज्यादा समाज के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं साथ ही विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी कर रहे हैं केंद्रीय राजनीतिक पार्टियों द्वारा यादव समाज को सिर्फ बोर्ड बैंक समझना भारी बढ़ सकता है जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में
भुगतना पड़ सकता है क्योंकि मध्य प्रदेश में 33 परसेंट लगभग 8000000 यादव निवासरत् हैं हर विधानसभा में समाज निर्णायक भूमिका में है परंतु समाज को इस तरह दरकिनार कर सरकार बनाना केन्द्रीय राजनेतिक पार्टियों के लिए असंभव है अभी हाल में जिस तरह समाज को महत्व न देकर प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है इससे प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश में यादव समाज,परिणाम स्वरूप तीसरी राजनीतिक पार्टी का दामन थामने पर विवश होगा साथ ही निर्दलीय विधायक
चुनाव लड़ने पर बाध्य होगा और जीतेगा भी श्री यादव जी ने कहा कि अगर केंद्रीय राजनीतिक पार्टियों मध्य प्रदेश में सरकार बनना चाहती है तो उन्हें राजनेतिक पार्टी मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग सीटों से यादव समाज को विधायक प्रत्याशी घोषित करना होगा केन्द्रीय पार्टियां मध्य प्रदेश में विधानसभा में यादव समाज को प्रत्यासी बनाती है तो राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना संगठन की जो बुथ लेवल पर 80 पदाधिकारी सदस्य हे संगठन
के केन्द्रीय, प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लाक एवं नगर स्तर के सभी पदाधिकारी संगठन एवं समाज के प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु जमीनी स्तर पर कार्य करने को तैयार हैं, परन्तु इसी तरह केन्द्रीय पार्टियां मध्य प्रदेश में यादव समाज को दर किनार करती रही तो तीसरी पार्टी के विकल्प, के साथ ही निर्दलीय
संगठन एवं यादव समाज के प्रत्याशी उतारेगी ओर जमीनी स्तर पर संघर्षशील होकर विजयी भी सुनिश्चित कराऐगी,परन्तु इस तरह समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगा राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना।







