खंडवा। आदिवासी विकासखंड खालवा के गोलखेड़ा पंचायतकर्मी की जाति पर क्षेत्र के आदिवासी अनारसिंह पिता दादू साठे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर कहा है कि राधेश्याम पिता छज्जूलाल खालवा जनपद की ग्राम पंचायत गोलखेड़ा का पंचायतकर्मी है। उसकी जाति संबंधी जांच कराई जानी चाहिए। हालांकि जिन पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
अनार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राधेश्याम की जाति लुहार है । वह गोंड जाति अनुसूचित जनजाति के दर्शाते है । 2006 में उनकी नियुक्ति हुई थी । अनार सिंह ने मिडिया को भी कई प्रमाण पत्रों की छायाप्रति उपलब्ध कराते हुए, आरोप लगाए हैं की राधेश्याम के पिछले कई प्रमाणपत्र लुहार अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के उपलब्ध है । वे अनुसूचित जनजाति के लोगों के अधिकार छीन रहे हैं।
उन्हे इस तरह की सुविधाओं की पात्रता नही है । उनके पिता का नाम छज्जूलाल बताते हुए आरोप लगाया गया है कि दो भाई मिश्रीलाल व कमल की शासकीय दस्तावेजो में जाति लुहार बताई गई है।







