प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन ने हम सभी कार्यकर्ताओं को अपार उत्साह और एक नई ऊर्जा से भर दिया

नरेंद्र मालाकार खंडवा

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जंबूरी मैदान (भोपाल) में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘कार्यकर्ता महाकुम्भ’ में रामकृष्ण मण्डल के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन ने हम सभी कार्यकर्ताओं को अपार उत्साह और एक नई ऊर्जा से भर दिया है।

कार्यकर्ता महाकुंभ में लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब भाजपा के जनहितकारी रीति और नीति के प्रति जनविश्वास का प्रतीक है।

निश्चित रूप से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में फिर एक बार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भाजपा सरकार बनेगी।
#भाजपा_कार्यकर्ता_महाकुम्भ