ऐसा भी उपवास लोग रखते है 😊☺️

सुमित गुप्ता

सुखद वर्षा के लिए रखा उपवास 17 दिन बाद पानी आने पर खोला उपवास
बागली/पीपरी -विगत दिनों वर्षा की खींच होने पर इंद्र देवता को मनाने के लिए पातलपुरी बाबा अमृत दास जी ने उपवास किए बुधवार को वर्षा आने पर ही उन्होंने अपने निराहार उपवास समाप्त किए । पातालपुरी बाबा रामदेव की यात्रा करेंगे एवं धारा जी से लिए नर्मदा का जल से रास्ते में देवस्थानों का अभिषेक करेंगे यही संकल्प लेकर अमावस्या पर्व मैया नर्मदा के तट धारा जी घाट पर पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन करवा कर पातालपुरी बाबा ने अपनी धार्मिक यात्रा आरंभ की संत के साथ क्षेत्र के 51 महिला पुरुष यात्रा में

शामिल रहेंगे । संत के पीपरी आगमन पर नगर वासियों ने पुष्पा आर फलाहार आदि से स्वागत किया इसी अवसर पर पिपरी निवासी गुप्ता परिवार द्वारा मैया नर्मदा के जल का पूजन कर बाबा को शाल श्रीफल करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया स्वागत करता बोल बम कावड़ यात्रा प्रमुख गिरधर गुप्ता अजय जैन राधेश्याम सोमानी हरिनारायण दुबे सुनील गुप्ता राम सिंह बारेला मीराबाई यादव आदि ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति के लिए की जा रही यह धार्मिक यात्रा सफल रहे यह यात्रा

जटाशंकर छिम छिमा धाम मथुरा वृंदावन खाटू श्याम पुष्कर पोखरण होकर रामदेवरा पहुंचेगी बाबा रामदेव दर्शन लाभ के बाद वापसी में यही यात्रा चारभुजा कांकरोली सांवरिया ओंकारेश्वर होते हुए पुनः सीता समाधि आश्रम पर यात्रा पूर्ण होगी उक्त धार्मिक यात्रा 15 दिवस की रहेगी हर स्थान पर पातालपुरी बाबा द्वारा अन्न क्षेत्र भंडारा किया जाएगा ।