बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निवास पर प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक संपन्न ,अब 13 सितंबर को भाजपा प्रत्याशी की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है की संभावनाओं के बीच फिर अटकलें का दौरा शुरू हो गया है।
माना जा रहा है कि इस दूसरी सूची में घोड़ाडोंगरी विधानसभा से भी प्रत्याशी घोषित हो सकता है । जिसके चलते कई लोगों के दिल्ली में डेरा डालने की भी चर्चाएं चर्चा में है । लोगों की माने तो इन दिनों लोगों के बीच सबसे प्रमुख चर्चा का केंद्र यह है कि भाजपा सर्वे के आधार पर जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस बार पूर्व विधायक स्व 0 सज्जन सिंह उइके की पत्नी गंगा उइके को टिकट देगी या फिर पार्टी को अपनी तरीके से चलाने में लगे नेताओं की सुनवाई होगी।
पूर्व विधायक सज्जन सिंह उइके के देहांत के बाद हुए उपचुनाव 2016 में माना जा रहा था कि भाजपा द्वारा पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट दी जाएगी । लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पार्टी को मैं रसूख रखने वाले नेताओं ने पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट नहीं मिलने दी ।
माना जा रहा है कि इसमें इन रसूखदार नेताओं की बड़ी अहम भूमिका रही। उन्होंने दिल्ली में डेरा डालकर गंगा उइके की टिकट कटवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
पूर्व विधायक की पत्नी को अभी तक भाजपा द्वारा टिकट नहीं देने से क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा है कि इस महिला के साथ बहुत गलत हो रहा है । हमेशा ऐसी परिस्थितियों में पूर्व विधायक के परिवार के व्यक्ति को टिकट मिलती है। लेकिन लीक से हटकर टिकट काटी गई। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में गंगा उइके के प्रति सहानुभूति भी है।
अब फिर एक बार 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं । ऐसे में क्षेत्र में लगातार सक्रिय और जनता के बाद भी जाकर काम करने वाली महिला राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा उइके को टिकट देने की मांग क्षेत्र की जनता कर रही है ।
चर्चा है कि जनता की चाहत के आधार पर गंगा उइके का नाम सर्वे के आधार पर ऊपर तक तो पहुंच गया है। लेकिन रसूखदार नेता नहीं चाह रहे कि उन्हें टिकट मिले और अपने स्तर से गंगा की टिकट कटवाने में सक्रिय हैं।
फिर भी जनता की निगाहें अब इस और लगी हुई है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जनता की आवाज का सम्मान करते हुए भावनाओं का सम्मान करते हुए गंगा उइके को टिकट देंगे या रसूखदार नेताओं की चलेगी।
इस और सबकी निगाहें हैं । बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी विधानसभा से गंगा उइके को टिकट देकर भाजपा आदिवासी समुदाय में और महिलाओं में यह संदेश भी दे सकती है कि भाजपा महिलाओं को तवज्जो देती है। आदिवासी वर्ग की महिलाओं को भी सम्मान देने के लिए आदिवासी महिला को टिकट दिया गया है । लोगों की निगाहें अभी इस ओर हैं कि भाजपा की आने वाली दूसरी सूची में क्या गंगा उइके को उनका हक पार्टी देगी या नहीं ❓







