शौर्य जागरण यात्रा आज मैया नर्मदा के धाराजी तट से पूजन अर्चना कलश में जल भरकर प्रारंभ

सुमित गुप्ता

पीपरी/ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में शौर्य जागरण यात्रा आज मैया नर्मदा के धाराजी तट से पूजन अर्चना कलश में जल भरकर प्रारंभ हुई। इस जल से अयोध्या में रामलला का
जलाअभिषेक होगा, पूरे जिले में यह यात्रा भ्रमण करेगी यात्रा में उमेश जी पाराशर, सुमेर सिंह फौजी ,श्रीराम विलास जाट ,संतोष जी मेवाड़ा ,नितिन जी मराठा, मुरली भंवरा, रूपेश जायसवाल, उमाशंकर दांगी, सुमित गुप्ता, हरि प्रजापत,

भगवान बरफा, शुभम पुरोहित, महेंद्र पाटीदार, अनूप राजपूत, अंकित महाजन ,सतीश अग्रवाल, जगदीश विश्वकर्मा,महेश परले, सहित सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। पीपरी नगर आगमन पर मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर सनातन विचार मंच प्रांगण में सभी ने एकत्रित होकर मैया नर्मदा की पूजा अर्चना कर कन्या पूजन एवं संत श्री मोहन दास

जी त्यागी बाबा वाल्मिक आश्रम सीतामंदीर रेवाकुंड एवं नर्मदा मंदिर पर उपस्थित पंडित कमलेश महाराज का अभिनंदन किया, यहां पर स्वल्पाहार की व्यवस्था साबूदाने की खिचड़ी सरपंच सुरेश राव पाटिल व चाय की व्यवस्था अलकेशमेहता परिवार द्वारा की गई । ग्रामीणों ने यात्रा के नगर में प्रस्थान करते समय पलक पाउडर बिछाकर हर घर से फूलों की वर्षा

कर की , गुप्ता परिवार द्वारा यात्रा में सहभागी प्रमुख कार्यकर्ताओं का साफा बांधकर मैया नर्मदा की प्रतिमा का फोटो भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर भगवान दास गुप्ता, गिरधर गुप्ता, अजय जैन ,श्रीमती शारदा गुप्ता, हीरामणि जैन, जमना गुप्ता, रोहित जैन, ने कलश की पूजा अर्चना की गांव में अग्रवाल परिवार, चरण समाज ,कोली समाज, जैन समाज ,गवली समाज , दांगी समाज, राजपूत

समाज ,सेन समाज सहित सर्व समाज के महिलाओं पुरुषों ने कलश का पूजन किया एवं यात्रा को विदाई दी पूरे नगर में फूलों की कालीन सी बिछ गई।