मुख्यमंत्री आवास मध्यप्रदेश मे 7 सितम्बर को आयोजित पत्रकार समागम समरोह मे जनसंपर्क विभाग के आमंत्रण पर प्रदेशभर के गणमान्य पत्रकारों के समागम के बिच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवीय नगर मे पत्रकार भवन बनाने,पत्रकार बीमा सुरक्षा निधि यथावत रखने, पत्रकार सुरक्षा कानून हेतु कमेटी गठन करने,बुजुर्ग पत्रकारों की सम्मान निधि
जिनको मिलती है 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने,अधिमन्य पत्रकारों के बेटा बेटियो की शिक्षा पर प्राप्त लोन की 5% ब्याज राशी राज्य सरकार द्वारा वहन करने, सम्मान निधि प्राप्त पत्रकारों की मृत्यु पर परिजनो को एकमुश्त राशी 8 लाख रुपया देने समेत अन्य घोषणाएं की।







