लायंस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान हरियाली उत्सव के तहत किया पौधारोपण

नरेन्द्र मालाकार

 

खण्डवा । लायंस क्लब खण्डवा आनंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया । पर्यावरण संरक्षण के तहत हरियाली उत्सव मनाया गया जिसमें बड़ी तादाद में पौधारोपण भी किया गया ।
मंगलवार 5 सितंबर को कावेरी विहार के पास सरस्वती शिशु मंदिर में लायन क्लब आनंद अध्यक्ष लायन पवन दीक्षित सचिव

लायन संजय गंगराड़े के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह और वृक्षारोपण आयोजित किया गया । कार्यक्रम में अतिविशेष अतिथि लायन रणवीरसिंग चावला , मुख्य अतिथि रीजन चेयर पर्सन लायन राजीव शर्मा थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन पवन दीक्षित ने की । कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों

ने माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यापर्ण किया । इसके बाद लायंस क्लब की ध्वज वंदना वाचन लायन सुरेंद्रसिंह सोलंकी ने किया । इसके अलावा विश्व शांति के लिए कुछ क्षणों का मौन रखा गया । स्वागत उद्बोधन लायन पवन दीक्षित दिया । इसके पश्चात अतिथियो का स्वागत किया गया

। अतिथि विशेष पीडिजी लायन रणबीरसिंग चावला और मुख्य अतिथि रीजन चेयर पर्सन लायन राजीव शर्मा ने किया । कार्यक्रम का संचालन पीआरओ रानी दीक्षित ने किया जबकि आभार सचिव लायन संजय गंगराड़े ने माना ।
ये हुए सम्मानित

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षक ये हैं

देवेंद्र जोशी , पुष्पा रायकवार , जितेंद्र सोमानी , अजय गुप्ता , वंदना बर्वे , विजयेता बिल्लोरे , नीता पगारे , शर्मिला मारकंडे , श्रेया शुक्ला , आरती शर्मा , मोनिका राठौर , रजनी जाटव , अंशु पूरे , रश्मि शर्मा , शालिनी चौहान , यस कनाडे , खुशबू इंग्ले , पिंकी जमरा , आयुषी राजवैध , प्रशांत ठाकुर