पीपरी धाराजी से महाकालेश्वर तक जिले की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा के सदस्य बागली निवासी कालूराम जी तंबोली 65 वर्षीय ने 15 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर उज्जैन से ही पैदल सांवरिया जी श्रीनाथजी कांकरोली चारभुजा नाथ आवरी माता भादवा माता एवं रामदेवरा सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर यात्रा पूर्ण की उधर से ट्रेन से बागली पहुंचे पिपरी आगमन पर अपने कावड़ यात्रा संयोजक
गिरधर गुप्ता से भेंट की आपने बताया सभी तीर्थ स्थलों पर दर्शन कर सुख समृद्धि एवं मालवा अंचल हमेशा हरा भरा रहे कावड़ यात्रा हमेशा इसी तरह चलती रहे और हम समाज सेवा के कार्य करते रहे पीपरी आगमन पर यात्रा संयोजक गुप्ता एवं कावड़ यात्री रवि सोलंकी एवं समाज सेवी दिलीप भंडारी द्वारा
आपका मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया अपने करीबन 1100 किलोमीटर की यात्रा 25 दिनों में पूर्ण की आपका कावड़ यात्रा का यह 24 व वर्ष था इस वर्ष उन्होंने इस प्रकार की यात्रा की







