सोशल मीडिया को बढ़ावा देंगे संविधान में संशोधन नहीं होने देंगे- इंजी.ऐ आर सिंह

अखिल भारतीय परिसंघ मध्यप्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न

मूलचंद मेधोनिया

 

केंद्र और राज्य सरकार है दलितों के हक अधिकारों के कानून को कमजोर ना करें नहीं तो दिल्ली को घेरा जाएगा-डॉ.उदित राज

भोपाल। अखिल भारतीय परीसघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आरके सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय सम्मेलन किया संख्या में संपादित किया गया प्रांतीय सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति संगठनों के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी महासचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुख्य अतिथि डॉक्टर उदित राज (एक्स आईआरएस )पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य की उपस्थिति में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई

संविधान बचाना है बैकलॉग पदों की पूर्ति के लिए एक होकर आवाज उठाना है दलित आदिवासी उत्पीड़न पर हो रहे अत्याचारों पर पुर जोर विरोध कर रोक लगाने न्याय पालिका में आरक्षण लागू किए जाने पुरानी पेंशन बहाली किए जाने शासकीय खरीदी में आरक्षण दिए जाने बैकलाक पद भरे जाएं
आदि विषयों पर चर्चा की गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान बनाए जाने पर सरकार उनके संविधान को

छेड़खानी कर रही है यह चिंता का विषय है साथियों अभी वक्त है जागो वरना देर हो गई जायेगी।
*उदित राज* ने कहा सोशल मीडिया को बढ़ावा दिया। और पदोन्नति में आरक्षण लागू हो देश में भारतीय संविधान को लेकर खास तौर से दलितों को दिए जाने वाला आरक्षण को लेकर एक एक माहौल जो बना हुआ है उसे दलित वर्ग में असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। भारतीय संविधान में

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है लेकिन वर्तमान केंद्र की सरकार द्वारा जो संविधान में परिवर्तन किया जा रहे हैं उसे उक्त समाजों में भय की भावना बनी हुई है जबकि पूरे देश में आरक्षण का विषय मुख्य मुद्दा रहा है जब भी देश के अंदर आरक्षण के विषय पर चर्चा की जाती है तो केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच में कोई तालमेल नहीं होता है। देश की

संविधान पीठ सुप्रीम कोर्ट भी राज्यों को आदेश दे चुकी है कि वह अपने हिसाब से जाति वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान करें मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का मामला अभी भी बना हुआ है आज मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक डॉक्टर उदित राज ने कहा कि आरक्षण के मामले

में कोई भी संविधान में परिवर्तन नहीं कर सकता है हम पूरे देश में ऐसा माहौल बना देंगे की सरकार की हालत खराब कर देंगे सरकार इस गलतफहमी में ना रहे की हम कुछ नहीं कर सकते जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली सरकार को भी खेलेंगे दिल्ली में और संसद को भी खेलेंगे हम ऐसा नहीं होने देंगे कि हमारे जो दलित भाई हैं वह आरक्षण से रह जाए।

परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर ए आर सिंह ने मीडिया से बताया कि देश में अब कोई पाखंड नहीं चलेगा दलितों का कोई भी मुद्दा होगा उसे पर हम दलितों को एकत्र कर वह कार्य करेंगे जो दलितों के हित में होगा सरकारों को हम झुका देंगे और दलित हक और अधिकारो के लिए हमारी जंग जारी रहेगी।

परिसंघ के इस कार्यक्रम के अवसर पर विशेष रूप से सज्जन सिंह वर्मा, राजमणि पटेल, एम सी अहिरवार,के एस गंगवार, आर ऐन ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, राजवीर अग्निहोत्री, पीडी महंत, लक्ष्मण सिंह सालोंके, मूलचंद मैधानिया और और परिसंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।