पेंच क्षेत्र में एक और संकट

मनोज गढवाल

महादेव पुरी खान में उत्पादन बंद”

परासिया :- वेकोलि पेंच क्षेत्र के अन्तर्गत महादेव पुरी भूमिगत खदान में फारेस्ट क्लीरियंस न होने प्रबधंन ने उत्पादन बंद कर दिया है पेंच क्षेत्र की 500 टन प्रतिदिन उत्पादन वाली उक्त खदान में उत्पादन बंद होने से पेंच क्षेत्र को नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रबंधन फारेस्ट क्लीरियंस के लिए सम्बधित विभागों के चक्कर काट रहा है। लगभग 400 कामगार महादेव पुरी खान में कार्यरत है। कामगार खदान में उतर तो रहे है किन्तु फारेस्ट क्लीरियंस का समय पर नवीनीकरण न होने से

उत्पादन बंद कर दिया गया है। इसी तरह गत समय में क्षेत्र की उद्यन खदान को सेक्सन 2 लगाये जाने के कारण बंद करना पड़ा था। पूर्व से ही पेंच क्षेत्र घाटे में चल रहा है। इस तरह की लापरवाही से क्षेत्र को और नुकसान उठना पड़ सकता है। पेंच क्षेत्र की अनेकों भूमिगत एवं ओपन कास्ट पूर्व से ही बन्द हो चुकी है। इस तरह के मामलो के कारण अगर संचालित खानों को बंद करना पड़ा, तो क्षेत्र के व्यापार व्यवसाय में भी बुरा

असर पड़ सकता है, साथ ही पेंच क्षेत्र को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जहां नई खदानो को खोलने की ओर ठोस कदम नही उठाये जा रहे वही संचालित खदानों को लापरवाही के कारण बन्द करना उत्पादन बंद रखना प्रबंधन की घोर उदासीनता को दर्शाता है। महादेव पुरी भुमिगत खदान में शीघ्र उत्पादन प्रारम्भ किये जाने प्रबंधन जे सी सी बुलाकर समाधान करने की बात कर रहा हैं।