यात्रा में भूत प्रेत की बारात आगे आगे चल रही थी,उनके साथ भगवान शंकर,कार्तिक,गणेश, व नंदी भी चल रहे
पीपरी / इस वर्ष के सावन के अंतिम सोमवार को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पीपरीबोरपड़ाव के श्रद्धालु भक्तों ने जिसमें बच्चे ,महिलाएं, नवयुवक शामिल रहे,मैया नर्मदा के धारा जी घाट से जल भरकर पूजा अर्चना कर आरती कर कलशो में जल भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की इस यात्रा में लगभग 500 लोग शामिल हुए पीपरी आगमन पर सभी यात्री मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर सनातन विचार मंच पर एकत्रित होकर जुलूस के

रूप में यात्रा निकाली गई। यात्रा में भूत प्रेत की बारात आगे आगे चल रही थी,उनके साथ भगवान शंकर,कार्तिक,गणेश, व नंदी भी चल रहे थे ,, उनके पीछे-पीछे कावड़ यात्री चल रहे थे ,भोलेनाथ की झांकी यात्रा के मध्य में शोभायामान हो रही थी यात्रा में बच्चे डीजे की धुन पर नाचते झूमते शिव बारात में चल रहे थे धाराजी एवं पीपरी के मध्य रास्ते में बबलू जैन, सोनी ट्रेडर्स मित्र मंडल द्वारा स्वल्पाहार की एवं मेहता परिवार द्वार
जूस,अवतार ड्राइवर ,मुकेश शर्मा द्वारा चाय की व्यवस्था की गई । सनातन विचार मंच परिसर में तपस्या कर रहे रायपुर के संत श्री बजरंग अग्रवाल शीतल पेय रसना की व्यवस्था की गई।जुलूस के पश्चात सभी ने स्थानीय शिव मंदिर पीपलेशर महादेव की महाआरती कर जलाभिषेक किया, ग्राम वासियों ने पलक पावडे बिछाकर कावड़ यात्रियों का स्वागत अभिवादन किया बोल बम मंडल कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता द्वारा यात्रा संयोजक नादान सिंह झालोरिया, गणेश सेन एवं उनके
साथियों का साफा बांधकर माला पहनकर सम्मान किया गया। गुप्ता परिवार की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन विचार मंच परिसर में भंडारे की व्यवस्था की गई सभी कावड़ यात्रियों ने एवं ईस्ट मित्रों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।







