कन्या भ्रूण हत्या व पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक किया गया*

नरेन्द्र मालाकार

 

खंडवा :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा द्वारा शनिवार दिनांक 26अगस्त को महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के सचिव सूरज सिंह राठौर की अध्यक्षता व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अनुपमा मुजाल्दे के

समन्वय से नुक्कड़ नाटक व विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य ज्योत्सना सोनी व शिक्षकगण अनुराधा गुप्ता कविता तिवारी सहित कई शिक्षकगण व पैरालीगल वालंटियर सहित छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के जिला न्यायाधीश/सचिव सूरज सिंह राठौड़ द्वारा कहा कि शिक्षा बंद

ताले की वह कुंजी है जो कि हमारे सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी के साथ उनके द्वारा छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या पोक्सो एक्ट बाल विवाह घरेलू हिंसा आदि कानून की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के पैरालीगल वॉलिंटियर्स अब्बास अली, अखिलेश सोनी,अंजना लखमारे,सुनीता मोहे,जया पवार,नेहा बैरागी,शीतल

पाटीदार,महेंद्र ताड़गे,संदीप ढाकसे द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उक्त शिविर में छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या दहेज प्रताड़ना गुड टच बेड टच घरेलू हिंसा आदि के माध्यम से जागरूक किया गया साथ ही यदि किसी के साथ इस तरह की कोई घटना कारित होती है तो उनको सर्वप्रथम क्या करना चाहिए व हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वॉलिंटियर्स मनोज वर्मा द्वारा किया गया व आभार विद्यालय के शिक्षक कल्पना दुबे द्वारा किया गया।