राहुल गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष नियुक्त

मूलचंद मेधोनिया

नर्मदापुरम। होशंगाबाद जिले के कांग्रेस नेता एवं अनुसूचित जाति वर्ग के चर्चित समाजसेवी श्री संतोष पथोरिया को राहुल गांधी विचार मंच मध्यप्रदेश का जिला नर्मदापुरम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री पथोरिया जी कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचने और कांग्रेस को मजबूत करने का दिशा से लम्बे समय से काम कर रहे है।
जिनकी सक्रियता को देखते हुए राहुल गांधी विचार मंच

मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दुबे जी ने श्री पथोरिया जी को नर्मदापुरम जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तथा उम्मीद की है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाएंगे यह संगठन कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक प्रचार प्रसार करने की दिशा में काम करता है।जिस उद्देश्य के लिए श्री पथोरिया जी पार्टी हित में अधिक से अधिक काम करेंगे। इनकी नियुक्ति से जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अनुसूचित जाति वर्ग सहित क्षेत्र के नागरिकों में

खुशी है। तथा समस्त समर्थकों द्वारा श्री पथोरिया जी को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। अनुसूचित जाति वर्ग के गौरव व महान क्रांतिकारी वीर शहीद मनीराम अहिरवार जी के परिवार जनों की ओर से श्री पथोरिया जी के उज्जवल भविष्य की हार्दिक कामना के साथ ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।