सीतावन क्षेत्र मे पधारने पर आदिवासी समाजनजों द्वारा किया भव्य स्वागत

सुमित गुप्ता

पीपरी/ गुजरात के छोटा उदयपुर की सनखेड़ा विधान सभा क्षेत्र से पधारे माननीय विधायक श्री अभेसिहं जी तड़वी व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पहाड़सिहं जी कन्नौजे का भगवान बिरसामुण्डा चौक किशनगढ़ फाटा से नर्मदा तट धाराजी तक आदिवासी समाजजनो ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया , पीपरी पहुंचने पर मेहता परिवार के अलकेश मेहता व गुप्ता परिवार के जनसंघी भगवान दास गुप्ता,गिरधर गुप्ता, परले परिवार के महेश परले , जायसवाल परिवार के रूपेश

जायसवाल एवं परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सीता माता मंदिर दर्शन कर सनातन विचार मंच नर्मदा माता मंदिर मे महिला मोर्चा की बहनों द्वारा स्वागत किया गया पधारे अतिथियों ने संबोधित करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजना एवं क्षेत्र के विकास कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया यहां से यात्रा के रूप मे अतिथि जब आगे बढ़े तो देवझीरी मे आदिवासी समाजजनो द्वारा पुष्प माला द्वारा आत्मीय स्वागत किया जब यात्रा धाराजी पहुंची तो वहां पर विशाल जन समुह

द्वारा ढ़ोल एवं डीजे पर थिरकते हुए स्वागत वंदन किया अतिथियो द्वारा मां नर्मदा का पुजन कर जन समुदाय को संबोधित कर केन्द्र व राज्य सरकार की जन हितैषि योजनाओं के बारे मे बताया एवं क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यो के बारे मे विस्तृत जानकारी दी नर्मदा परिक्रमा मार्ग ,सीता माता मंदिर जीर्णोद्धार , आदि के बारे मे बताया कार्यक्रम मे अतिथियो के साथ मुख्य रूप से आदिवासी नेता जामसिहं रावत, हीरालाल

दांगी, विधायक प्रतिनिधि भरत राठौर,विधानसभा विस्तारक सुरेश चौहान ,भाजपा पिछड़ावर्ग मंड़ल अध्यक्ष उमाशंकर दांगी, महिला मोर्चा अध्यक्षा मधु मेहता,रीना गुप्ता,दिनेश गुप्ता,लक्ष्मण गेहलोत, रवि सोलंकी, सन्नी यादव, मुकेश भुसारिया,ओम सांखला ,गोपाल जामले, जगदीश विश्वकर्मा, सुमित गुप्ता आदि की साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। संचालन सुरजीत सिहं कछवाहे ने किया एवं आभार ग्राम धाराजी के पटेल द्वारा माना गया साथ अतिथियों को

नरसिगंपुरा के देवड़ा (जागीरदार)परिवार के राजेन्द्र देवड़ा द्वारा साफा बांधकर स्वागत किया व भोजन करवाया गया।।