पीपरी/ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही चरण पादुका योजना के अंतर्गत भाजपा सीतावन मंड़ल उदयनगर के किशनगढ़ मे क्षेत्र के विधायक पहाड़सिहं कन्नौजे एवं गुजरात छोटा उदयपुर जिले के सनखेड़ा विधानसभा से पधारें भाजपा विधायक अभेसिहं तड़वी के मुख्यातिथ्य मे पुंजापुरा व उदयनगर रेंज(वनपरिक्षेत्र) का संंयुक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम मे दोनो रेंज (वनपरिक्षेत्र) की रतनपुर, पोलाखाल, पुंजापुरा, पलासी, उदयनगर, पीपरी,
पाण्डुतालाब समितियों के 30404 तेन्दूपत्ता कार्डधारी संग्राहक भाई बहनों को सामाग्री(साड़ी, जुता, चप्पल, व पानी की बाटल एवं छाता खरीदने के लिए 200₹ बैंक खाते मे डालने की शुरूआत की गई इस अवसर पर
विधानसभा के विस्तारक सुरेश चौहान विधायक प्रतिनिधि भरत राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंड़ल अध्यक्ष उमाशंकर दांगी, उपवन मंडल अधिकारी एसडीओ अमित जी सोलंकी, रेंजर द्वय
नाहारसिहं भूरिया, बी. एस. मोरे , उदयनगर उपसरपंच दिनेश रावत ,सुरजीत सिगं कछवाहे, लक्ष्मण गेहलोत , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भावेश(सन्नी) यादव,गोपाल जामले, रूपेश जायसवाल, जगदीश विश्वकर्मा, दुर्गाप्रसाद कुशवाह, आदि के साथ सैकड़ो ग्रामीण जन व दोनों रेंज के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे संचालन नंदकिशोर सालित्रा ने किया एवं आभार डिप्टी रेंजर विजय मोरे ने माना।







