*प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के सारणी प्रवास के दौरान अधिकारी रेस्ट हाउस सारनी पहुंच कर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह जी एवं भाजपा किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री दिलीप धुर्वे जी, प्रातः समय भेंट कर चोपना क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जैसे तेंदूपत्ता फड़मुंशियो के मासिक मानदेय वेतन बढ़ाने, ग्राम मनकाढाना से ग्राम हिरणघाटी तक प्रधानमंत्री
ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जोड़ने जिससे कि ग्राम नुतनदंगा ग्राम चिकलपर्टी मनकाढाना,ग्राम घोघरा, ग्राम रामपुर एवं अन्य ग्रामों के संपर्क बने रहे जिससे कि ग्राम के अंदर गर्भवती महिलाओं को 108 एम्बुलेंस सहायता मिल सके, पुलिस प्रशासन को ग्राम के भीतर आने जाने पर किसी भी प्रकार की समस्या न हों छात्रों के स्कूल आने जाने में समस्या न हो जिससे कि शिक्षा का स्तर बढ़ता रहे ,मनकाढाना को ग्राम नुतनदंगा
ग्राम में विभाजित करने, क्षेत्र के अनेकों किसान पात्र होने के बाद भी पट्टे वितरण की समस्या से अनेको आवेदनों पर गहराई से सोचा जावे, मुख्यमार्ग कालीमाई ग्राम शोभापुर से ग्वाढ़ीढाना तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने, अति आवश्यक समस्या विधानसभा चुनाव से पूर्व चोपना क्षेत्र के मुख्यमार्ग बरबटपुर से डेहरी आमढाना तक 31 किलोमीटर मार्ग सड़क निर्माण , 2018 से अधूरी नंदियाघाट एवं शिवनपाठ पुल ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण हो, किसानों को पात्र होने के बावजूद भी सरकार के विभिन्न योजनाओं से वंचित न रखा जाए इस पर गहराई से प्रकाश
डाला, चोपना क्षेत्र के सभी स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति कराने, क्षेत्र के चिकित्साल्यों में चिकित्सक की व्यवस्था,पात्र विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने,केन्द्र एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं के लाभ लोगों तक पहुंचे ऐसी सभी प्रकार की समस्या से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों पर गहराई से सोच विचार कर कहा तुम एक जनप्रतिनिधि न होते हुए भी क्षेत्र के लिए इतनी चिंतित हो यह देखकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा यही हमारे भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं चोपना क्षेत्र सभी समस्याओं पर जल्द ही निराकरण किया जाएगा ऐसी आश्वासन दिए*।







