छात्राओं को गुड टच बैड टच,पोक्सो एक्ट, लैंगिक अपराध, बाल विवाह कानून संबंधित जानकारी दी

नरेन्द्र मालाकार

प्रेस नोट

*विधिक जागरूकता शिविर एवं पंच-ज अभियान के तहत किया वृक्षारोपण*

खंडवा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में एवं जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरज सिंह राठोर तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से शासकीय हाई स्कूल ग्राम बमनगांव आखई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मनोज वर्मा द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं

को गुड टच बैड टच,पोक्सो एक्ट, लैंगिक अपराध, बाल विवाह कानून संबंधित जानकारी दी गई एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व समझाए। शिविर पश्चात हाई स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। शिविर में प्राचार्य संगीता सोनवाने, अध्यापिका अनीता अग्रवाल,

महेश नीलकंठ,त्रिलोक पटेल,लखनलाल भार्गव,रक्षा बागड़े उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक पटेल ने किया एवं आभार प्राचार्य संगीता सोनवाने ने माना।