खंडवा : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद खंडवा द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ आज रविवार दिनांक 13अगस्त एस एन कालेज खंडवा में आयोजित किया गया। नारायण फरकले ने बताया कि शुभारंभ सत्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन मुकेश तनवेजी ने अपने उद्बोधन कहा कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए दोहे का उदाहरण देते हुए। गुरू का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। शिक्षक उम्र में छोटा हो या बड़ा गुरू का हमेशा
सम्मान करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं, शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे पाठ्यक्रम,आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना, युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष जोर देते हुए।अपनी शिक्षा को पूरी करने हेतु अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा करते हुए भी उन्होंने स्वयं की पढ़ाई पूरी की और आज भी बी एस डब्लयू समाजकार्य स्नातक की पढ़ाई चल रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सरस्वती प्रतिमा को दीप
प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया वैष्णवी पाटीदार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया सभी मेंटर द्वारा संबोधित किया गया। समापन में अतिथियों द्वारा हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया एवं सभी बी एस डब्लयू एवं एम एस डब्लयू विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा ध्वज फहराने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मेंटर आशीष पटेल, दिलावर सोनरिश राहुल राठवे, लल्लू सिंह सोलंकी, सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन नारायण फरकले ने किया।







