पीपरी -धाराजी के नर्मदा तट से बाबा महाकालेश्वर उज्जैन तक 150 किमी से अधिक पैदल निकलने वाले देवास जिले की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा का शनिवार को शाम देवास जिला मुख्यालय में प्रवेश हुआ यात्रा के आगमन पर देवास विधायका गायत्री राजे पवार ने यात्रा के अगवानी की साथ में देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे ।।
जैसे ही यात्रा ने देवास के मीठा तालाब के समीप प्रवेश किया वहां पर माली समाज के द्वारा भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या का आयोजन किया जिनके मधुर भजनों ने सारे कावड़ यात्रियों की थकान दूर कर दी, यह कार्यक्रम माली समाज के अखिलेश जाधव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। माली समाज जनों ने कावड़ यात्रा प्रमुख गिरधर गुप्ता ,प्रदीप मेहता, दीपक विवेक पंडित, आलोक पायलट ,का साफा बांधकर
साल श्री फल से सम्मान किया ,अजय पडियार, विकास बारोड, प्रदीप जाधव, अनिल चावड़ा, जितेंद्र परमार, कुलदीप सोलंकी,संदीप जाधव,तुषार जाधव, एव अन्य माली समाज जन उपस्थित रहे। चित्तौड़ा समाज जनो ने शालिनी रोड पर कावड़ यात्रियों का पुष्प बरसा कर स्वागत किया। संस्था वीर सावरकर ने एमजी रोड पर स्वागत किया। अन्य कई जगह
देवास नगर में यात्रा का जोरदार स्वागत हुवा, कावड़ यात्रियों ने सेन समाज की धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया, जन्हा बीएनपी परिवार देवास ने सभी की भोजन व्यवस्था की । यात्रा 13 अगस्त को उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी,, रात्रि विश्राम नरवर में रहेगा।








