धाराजी का जल भरकर महाकाल बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ यात्रा

पूंजापूरा/ धाराजी का जल भरकर महाकाल बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ यात्रा जब रात्रि विश्राम के बाद पूंजापुरा से चापडा की ओर प्रस्थान किया तो यात्रियों की सेवा में श्रद्धालुओं ने पलक पावडे बिछा दिए कावड़ यात्रा के कावडीयो का सैलाब जब केसरिया वस्त्र धारण किए बरझाई घाट की हरियाली से गुजरा तो यह नजारा देखते ही बन रहा था ,यात्री बोल बम नर्मदे हर के जयकारे लगा रहे थे, यात्रियों के

स्वागत में सबसे पहले पांजरिया के ग्रामीण जानो द्वारा चाय पिलाई, घाट में पोस्तीपुरा के भक्तो ने चाय पिलाई,सिपाहि खोदरे के समीप , नयापुरा के रामायण भक्त मंडल ने फरियाली मिक्चर और चाय के साथ स्वागत किया , घाट चढ़ने पर संतोष गुप्ता एवं मित्र मंडल द्वारा केले एवं चिप्स का प्रसाद बांटा गया, बरझाई घाट में आ कर कांटाफोड़ के उद्योगपति नटवर बियानी, रांगेश बियानी परिवारजनों के द्वारा फलाहारी मिचर व खिचड़ी

एवं केसरिया पैठे खिलाकर यात्रियों का सम्मान किया गया, बागली के समीप गहलोत परिवार और रामपुरा के भक्तों अल्पाहार एवं चाय से स्वागत किया, बागली पहुंचने पर इनानी परिवार के द्वारा चाय पिलाई गई , गुप्ता धर्मशाला में बागली के व्यापारियों द्वारा फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया, नगर में कई जगह पर पुष्प गुलाल उड़ाकर यात्रियों का स्वागत किया गया, शिवाजी चौराहे पर राठौर परिवार द्वारा स्वागत

किया गया, वही कैलाश जोशी की स्मारक के समीप नगर पंचायत बागली और बागली जिला बनाओ समिति ने स्वागत किया, जनपद पंचायत में जनपद पंचायत परिषद ने यात्रियों का स्वागत किया
बेहरी के ग्रामीणों ने केसरिया दूध पिलाकर मंडी प्रांगण में स्वागत किया ,मंडी समिति के सदस्यों द्वारा यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता, दीपक पंडित, आलोक पायलट, महेंद्र

हेतावल, गोविंदा मेहता आदि का साफा बांध कर स्वागत किया गया, इस अवसर पर, राजू गोयल,सुमित गुप्ता,जयवर्धन जोशी,राज टुटेजा,सन्नी यादव,विनय बोथरा,अशोक पटेल,जितेंद्र प्रजापत,दीपक पटौदी,सुशील प्रसारी,प्रताप डाबी,गोरधन राजपूत, भावरलाल पटेल,अनिरुद्ध शर्मा,आदि उपस्थित रहे।