पावन पावन होगी छिन्दवाड़ा की धरा सितम्बर में वहेगी भक्ति रस धरा

मनोज गढ़वाल

 

सिमरिया :- बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की कथावाचन उपरान्त सितम्बर माह में पड़ित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा की जायेगी, सिमरिया हनुमान मंदिर में लगातार हो रहे विशाल धार्मिक आयोजनों से छिन्दवाडा की धरा पावन पावन होगी । सुप्रसिध्द पड़ित प्रदीप मिश्रा कमलनाथ के अग्राह पर पांच दिवसीय शिवपुराण कथा के लिए 5 सितम्बर को छिन्दवाड़ा सिमरिया पहुॅचेगें, उनके पहुँचने से वातावरण धर्म मय भक्तिमय होगा। ज्ञात हो कि हाल ही में सिमरिया हनुमान मंदिर में धीरेन्द्र शास्त्री ने तीन दिवसीय राम हनुमान कथा का वाचन

किया था इसी क्रम में विश्व विख्यात कथा वाचक सिहोर वाले गुरु जी पड़ित प्रदीप मिश्रा जी का आगमन पांच सितम्बर को होगा, कथा 5 दिन 9 सितम्बर तक चलेगी, जिले में हो रहे लगातार धर्म आयोजन से वातावारण भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम में लाखों श्रृध्दालूओं के शमिल होने की संभावना है। इसे देखते हुऐ व्यापक प्रबंध सिमरिया मंदिर समिति द्वारा कराये जाने लगे है। श्रावण मास में पड़ित जी के कथा वाचन का लाभ पुरे प्रदेश के श्रृध्दालूओं के लिए पुण्यकारी होगा।