ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के पीछे संचालित सामाजिक संस्था खुशियों के ओटले को दिल्ली की भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद संस्था जो भारत सरकार कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय अधिनियम 8 द्वारा स्थापित संस्था है ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित ! ख़ुशियो के ओटले के संचालक वा स स प ओ के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद (FACI) द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में किया गया, इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने
अतुलनीय वा उत्कृष्ट योगदान के लिए पैंतीस चुनिंदा महानुभावों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित भी किया गया,श्री सिंह ने बताया की श्रीलंका के विश्वविद्यालय यूरोपियन यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ मिलकर ये आयोजन किया गया है, जिसके तहत ब्यावरा में संचालित हो रहे खुशियों के ओटले वा शोशल वेल्फेयर सोसायटी की गतिविधियों को देखते हुए यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण व डॉक्यूमेंट्री जांच के बाद स स प ओ की टीम से सुरजीत सिंह का चयन मानद उपाधि पीएचडी की डाक्टरेट डिग्री के लिए किया गया एवं श्री सिंह द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान समाज में
जरूरतमंदों की,प्रवासी मजदूरों की और रोगियों की सेवा करने पर विशेष रूप से सराहनीय कार्य को देखते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा यह मानद उपाधि हेल्थ केयर सर्विस और सामाजिक मदद दर्शन के रूप में प्रदान की गई । इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मध्य प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने शिरकत की। इसके अलावा प्रोफेसर (डॉ.) आर के सक्सेना- पूर्व विभागाध्यक्ष माइक्रो बायोलॉजी और डीन फैकल्टी ऑफ इंटरडिसीपिलेनेरी एंड अप्लाइड साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, फिरोज बख्त अहमद- पूर्व चांसलर मौलाना
आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, डॉ. अर्शी मलिक- उपाध्यक्ष इंडियन रियुनिफिकेशन एसोसिएशन (IRA), प्रो. (डॉ.) सीमा कपूर- मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, डॉ. हरलोकेश नारायण यादव- एसोसिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ फार्माकोलॉजी, एम्स, डॉ.मोहम्मद मोहसिन- असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ बायोसाइंस, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और डॉ. मो. तारिक- निदेशक अल्मेनेक लाइफ साइंसेज इंडिया प्रा. लि. सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । यह सम्मान मिलने पर वृंदावन के महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद दिया है और एसएसपीओ संस्था के अध्यक्ष सुयश पोपली गुल ने बधाई दी है
कीचड़ से सरोवर हुआ भोपाली से अंबा माई मार्ग







