श्रावण मास में 51 अखण्ड मानस पाठ

मनोज गढवाल

“श्रावण मास में 51 अखण्ड मानस पाठ”

भमोड़ी:- श्री श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में 2 जुलाई से श्रावण मास पर 51 अखण्ड रामायण पाठ की शुरूआत की गई है। हनुमान टेकरी भमोड़ी में श्रृध्दालुओं द्वारा आयोजित उक्त धार्मिक आयोजन में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। प्रति सोमवार मंदिर परिसर में ओम नमः शिवाए का अखण्ड जाप भी किया जाकर देवो के देव महादेव का अभिषेक भी किया जा रहा है। दो माह चलने वाले इस आयोजन से वातावरण धर्ममय बना हुआ है। मंदिर समिति के सदस्यों मे अपार प्रयासो से सुदर

अचंलो में श्रृध्दालुओं द्वारा भी योगदान देकर अखण्ड रामायण मानस पाठ कराए जा रहे है। समिति सरंक्षण अज्जु बाबा, गुलाब रिखारे राजा कठौते, अजर सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे श्रावण मास अखण्ड पाठ उपरान्त मंदिर में विशाल राम नाम संकीजन एवं प्रसाद भड़ारा में चौरागढ़ मठाधीश्वर श्री श्री 1008 बाबा गरीब दास जी महाराज जी उपस्थिति में किया जाना है।

सारणी से दमुआ मार्ग पर दिखा तेंदुआ