रानीपुर lभारतीय किसान संघ जिला बैतूल की मासिक बैठक आज दिनांक 24 जुलाई सोमवार के दिन कृषि उपज मंडी बडोरा में संपन्न हुई जिसमें प्रांतीय संगठन मंत्री श्री मनीष जी शर्मा संभागीय संगठन मंत्री दिनेश जी शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम जी सर ले जिला प्रभारी शैतान सिंह जी राजपूत संभागीय सह मंत्री नकुल सिंह चंदेल उपस्थित रहे एवं आगामी आगामी कार्यक्रम जिला अभ्यास वर्ग बलराम जयंती ज्ञापन दिवस आगामी वर्ष में होने वाले सदस्यता एवं अन्य जिले की
समस्याओं पर चर्चा हुई एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ आगामी वर्ष होने वाली भारतीय किसान संघ की सदस्यता का जिले में 100000 सदस्य का लक्ष्य रखा गया एवं बलराम जयंती का कार्यक्रम सभी तहसीलो में धूमधाम से मनाया जाए बैठक में जिला अध्यक्ष जिला मंत्री सहित आमला मुलताई भैंसदेही बैतूल घोड़ाडोंगरी चिचोली शाहपुर आदि तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे







