पुलिस अधीक्षक ने किया म्यूजियम का निरीक्षण

प्रकाश सराठे

पुलिस अधीक्षक ने किया म्यूजियम का निरीक्षण रानीपुर l बैतूल जिले के तेजतर्रार संवेदनशील तथा अन्याय के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के लिए फैसला लेने में मशहूर पुलिस कप्तान श्री सिद्धार्थ चौधरी ने अपने परिवार जनों के साथ रानीपुर थाने में बने पुलिस म्यूजियम का निरीक्षण किया तथा म्यूजियम एवं थाना प्रांगण की साफ-सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लिया कप्तान साहब ने निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी रानीपुर मोहित दुबे तथा थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी तथा तरुण

पटेल ने म्यूजियम के इतिहास के बारे में विस्तृत से जानकारी कप्तान साहब तथा उनके परिवार जनों को उपलब्ध करवाई थाना प्रांगण की साफ-सफाई को देखकर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी साहब ने रानीपुर थाना प्रभारी मोहित दुबे तथा थाना

स्टाफ से खुश होकर उनकी प्रशंसा की तथा निर्देशित किया एवं म्यूजियम की साफ-सफाई को इसी प्रकार बरकरार रखें तथा अपराधों का त्वरित निराकरण करते हुए ग्रामीण जनों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचने संबंधी निर्देश दिए एवं बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट था बगैर नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा ग्राम भोपाली में श्रावण के महीने में चल रहे श्रावण सोमवार में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश थाना स्टाफ को दिए