मानस यज्ञ में पधारे पूज्य ब्रह्मानंद जी

मानस यज्ञ में पधारे पूज्य ब्रह्मानंद जी
गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वधान मे 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास में पूरे माह भर चलने वाले श्री रामचरित मानस महायज्ञ में पूज्य श्री श्री 108 ब्राम्हनंद जी महाराज पहुंचे। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कपिल प्रधान जी तथा भाजपा मंडल महामंत्री चम्पाललाल बडोदे जी भी यज्ञ नारायण भगवान के दर्शन करने पहुंचे। तथा यजमान के रूप में आठनेर विद्यानंद स्कूल के संचालक आनंद राठौर जी भी अपने सह परिवार सहित मानस यज्ञ में शामिल हुए। समिति के प्रांत प्राकृतिक चिकित्सा प्रमुख नवीन जी वागद्रे ने बताया कि 26 जुलाई को स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन माधव गौशाला रानीपुर में रखा गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय सुरेंद्र जी सोलंकी प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती उपस्थित रहेंगे तथा रक्तदान कार्यक्रम

के अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह जी साहानि बैतूल केमिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान डॉ योगेश जी पंडाग्रे विधायक आमला , श्रीमान डॉ लक्ष्मीनारायण जी मालवीय , डॉ वी एन झारबड़े , डॉ चंद्रशेखर नागले डॉ दीनबंधु देशपांडे, डॉ भगवानदास जी सिनोटिया, डॉ सुनील जी कानविसदार के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।