आधा दर्जन जुआरी पकड़ाए,मामला दर्ज

दिनेश यादव

 

सारनी। सारनी पुलिस ने शॉपिंग सेंटर के पास एक कमरे में जुआ खेलते हुए आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सारनी पुलिस को उक्त स्थान पर जुआ संचालित होने की जानकारी लगातार मिल रही थी। पुलिस ने मुखवीरों का जाल बिछाकर उस स्थान की रेकी करवाई फिर दो मुखबिरों की मदद से छापामार करवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर ही आधा दर्जन जुआरियों को तास के 52 पत्ते एवं नगदी सहित दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि जुआ खेलते हुए पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस के जिला महामंत्री पंचू खान, कांग्रेस नेता हरीश पाल , मिंटू राजपूत एवं रमजान खान के नाम शामिल हैं। इनके अलावा हु हुप सिंह सोलंकी एवं शशिकांत को भी गिफ्तार कर उनके खिलाफ जुए का केस दर्ज किया गया है। जुआ जैसे अपराध में जिला स्तर के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है। गौर तलब है कि पुतला दहन आपत्ति जनक सामग्री कांड में कांग्रेस बुरी तरह से उलझी हुई है। अब जुआ कांड ने कांग्रेसियों को नई मुसीबत में डाल दिया है।

Comments are closed.